[t4b-ticker]

अर्जुनराम का चहेता बनेगा बीकानेर भाजपा का जिलाध्यक्ष

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नगर निगम चुनाव होने के साथ ही भाजपा ने संगठन चुनावों की गतिविधियां तेज कर दी है। संगठन में होने वाली नियुक्तियों में पूरी तरह से अर्जुनराम की सिफारिशे ही सबसे बड़ा आधार होगा। पिछले लोकसभा चुनावों से पहले देवीसिंह भाटी के भाजपा छोडऩे और इसके बाद अर्जुनराम मेघवाल के चुनाव जीतकर दोबारा केन्द्र के मंत्री बनने के बाद जिले में पूरी भाजपा उनके इर्दगिर्द हो गई। इस बीच प्रदेश के भी नेतृत्व परिवर्तन होने से अर्जुनराम और मजबूत हुए। इसकी बानगी निकाय चुनावों के टिक वितरण से लेकर महापौर और उपमहापौर के प्रत्याशी चयन में साफ तौर देखने को मिली। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में महामंत्री मोहन सुराणा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि अब अर्जुन मेघवाल को बीकानेर की चिंता नहीं सताएगी। नगर निगम गुमानसिंह राजपुरोहित के जिम्मे है और शहर भाजपा के चुनाव होने वाले हैं, सब कुछ योजनाबद्ध रहा तो मोहन सुराणा को शहर भाजपा का अध्यक्ष बना दिया जाएगा।

Join Whatsapp