दीपावली की तरह सजेगा बीकानेर, आदेश जारी

दीपावली की तरह सजेगा बीकानेर, आदेश जारी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी के पर्व को दीपावली के रूप में मनाने की तैयारियां की जा रही है। इसी बीच बीकानेर नगर निगम के आयुक्त ने सजावट को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके चलते बीकानेर में दीपावली के भांति सजावट की जाएगी। वहीं नगर निगम के बाहर भी एलईडी वॉल पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस सम्बंध में महापौर ने कहा कि राम मंदिर देश के गौरव का विषय है इस वर्ष भारत दो दीपावली का साक्षी बनेगा। बता दे कि नगन निगम बीकानेर द्वारा पहले ही 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की जा चुकी हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |