
बीकानेर से खबर- पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, पति के आने पर भाग छूटा आरोपी



खुलासा न्यूज, बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीडि़ता का घर पड़ोसी है। जिसने इस कृत्य को अंजाम दिया। उसके बाद महिला ने अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नोखा पुलिस के अनुसार घटना नोखा के कांकरिया चौक की है। जहां महिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 14 अप्रैल की रात को उसका पति काम से नागौर गया हुआ था। रात को घर में वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। रात को करीब 12 बजे घर पड़ोसी दीवार कूदकर उसके घर में घुस आया और उसे नींद से जगाकर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने में महिला का पति आ गया। पति ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह मारपीट व कपड़े फाड़कर मौके से भाग छूटा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

