[t4b-ticker]

बीकानेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल, गंगाशहर क्षेत्र में हुआ हादसा

बीकानेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल, गंगाशहर क्षेत्र में हुआ हादसा
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में चौथीदेवी नाम की महिला की मौत हो गयी। वहीं उसका पति घायल हो गया। हादसा शाम को करीब 7 बजे के आसपास गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर से जयपुर की और रास्ते पर हुआ। जहां पर अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गया। हादसे में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस टीम हादसे की जांच में जुटी है।

Join Whatsapp