
बीकानेर/ कब होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा बयान






खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेशभर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर अजय माकन ने कहा- कैबिनेट विस्तार के बाद जिलाध्यक्ष घोषित होंगे। पहले से ही हम लोगों का लाइन ऑफ एक्शन है कि कौन सी चीज कब करनी है। हमारे बोर्ड, कॉर्पोरेशन में भी नियुक्तियां होनी हैं। जिलाध्यक्ष भी हैं। हमने जनवरी में 38 लोगों की छोटी पीसीसी बनाई, जो अच्छे से काम कर रही है। बाकी नियुक्तियां भी एक-एक करके होंगी।
गहलोत की तबीयत खराब नहीं होती तो अब तक हो गई होती नियुक्तियां
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब नहीं होती, तो विधानसभा सत्र से पहले ही कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां हो गई होतीं। अब कुछ समय के लिए इन सब पर ब्रेक लग गया है। सीएम की तबीयत ठीक होने के बाद ही अब काम आगे बढ़ेगा। सचिन पायलट जी का क्या करना है? एआईसीसी के स्तर पर क्या होगा? यह मेरे लेवल की बात नहीं है। यह कांग्रेस अध्यक्ष को तय करना है। अजय माकन दिल्ली स्थित एआईसीसी दफ्तर में मीडिया से बात कर रहे थे।


