
बीकानेर: धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम






बीकानेर। मौसम धीरे धीरे फिर से गर्मी की ओर बढ़ने लगा है। बेक टू बेक दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर में तापमान में दस से बारह डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जो अब धीरे धीरे बढ़ने लगी है। इसके बाद भी अब तक तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम है। सामान्यतया इन दिनों में बीकानेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है लेकिन अभी 39 डिग्री तक पहुंचा है। कमोबेश ऐसी ही स्थित रात के तापमान की है, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।आंधी-तूफान और बारिश के चलते बीकानेर में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले एक सप्ताह में पारा करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पहले जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब चालीस तक भी नहीं आया। आगे पश्चिमी विक्षेाभ की संभावना नहीं है, ऐसे में पारा बढ़ेगा। खासकर छह जून के आसपास बीकानेर के तापमान का ग्राफ 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। आमतौर पर इतना ही पारा बीकानेर में जून के पहले सप्ताह में रहता भी है। अगर कोई नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया तो इस बार गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी।


