बीकानेर: 24 घंटे में इतने डिग्री लुढ़का पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज - Khulasa Online बीकानेर: 24 घंटे में इतने डिग्री लुढ़का पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज - Khulasa Online

बीकानेर: 24 घंटे में इतने डिग्री लुढ़का पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बीकानेर: 24 घंटे में इतने डिग्री लुढ़का पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बीकानेर। बीती रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को ये 24.5 डिग्री था। ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी और शहर में बादलों के कारण आंशिक गिरावट से लोगों ने रात में राहत महसूस की लेकिन दिन में गर्मी बरकरार रही। दिन में धूप इस कदर तेज थी कि मार्च में ही बीकानेर के मुख्य बाजार तक में सड़क पर सन्नाटा पसर गया। दरअसल मौसम विभाग ने 29-30 मार्च को एक विक्षोभ के आने के संकेत दिए थे। 28 मार्च को मौसम विभाग ने वेबसाइट में अपडेट करते हुए अब विक्षोभ के कारण बारिश जैसे योग नहीं है लेकिन निम्न परत के बादल छाए रह सकते हैं। बारिश जैसे हालात नहीं है। दिन में सुबह से धूप निकली। तेज धूप थी लेकिन दो दिन पहले की तरह तेज तपिश नहीं थी। इतनी राहत है। मौसम विभाग की मानें आने वाले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को धूप का आलम यह था कि केईएम रोड पर रोज लगने वाला जाम छोड़िए पूरी सड़क पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था। वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही धुप तेज रही।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26