बीकानेर में अब लू का असर, तापमान पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस से ऊपर, मौसम विभाग के अनुसार... - Khulasa Online बीकानेर में अब लू का असर, तापमान पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस से ऊपर, मौसम विभाग के अनुसार... - Khulasa Online

बीकानेर में अब लू का असर, तापमान पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस से ऊपर, मौसम विभाग के अनुसार…

बीकानेर में अब लू का असर, तापमान पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस से ऊपर, मौसम विभाग के अनुसार…

बीकानेर। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, वहीं रात को भी आराम नहीं है। दोपहर और रात का पारा अब सामान्य से ज्यादा हो गया है। आने वाले दिनों में बीकानेर में गर्मी चरम पर पहुंच सकती है। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दोनों ही सामान्य से ज्यादा है। रात की गर्मी तो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप रहेगा। जब तक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार नहीं होता, तब तक तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल बीकानेर में पारा बढ़ते क्रम में ही नजर आएगा। न सिर्फ बीकानेर बल्कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान अब चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया है। कुछ एक जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी पारा बढ़ता जा रहा है। बाडमेर और जैसलमेर में पारा 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26