राजस्थान में सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान इतने डिग्री, इस दिन ओलावृष्टि की आशंका

राजस्थान में सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान इतने डिग्री, इस दिन ओलावृष्टि की आशंका

राजस्थान में सबसे ठंडा बीकानेर, न्यूनतम तापमान इतने डिग्री, इस दिन ओलावृष्टि की आशंका

बीकानेर। राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंडा जिला बीकानेर है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। शुक्रवार शाम को ठिठुराने वाली सर्दी भी तापमान में इसी गिरावट के कारण थी। शनिवार सुबह भी समूचे बीकानेर में कोहरा रहा। जिससे नेशनल हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहा है लेकिन बीकानेर में सर्वाधिक कम है। बीकानेर में अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस पारा सामान्य से कम है, वहीं न्यूनतम तापमान महज 2.8 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। इसका असर भी शुक्रवार की रात देखने को मिला। सर्दी का ये कहर फिलहाल खत्म नहीं होने वाला है। सात जनवरी तक बीकानेर कोहरे की चपेट में रहेगा। वहीं आठ और नौ जनवरी को बीकानेर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ जनवरी को मेघ गर्जन और वज्र पात हो सकता है, वहीं नौ जनवरी को इन दो के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में सर्दी से आने वाले दिनों में राहत कीउम्मीद नजर नहीं आ रही है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि चूरू और हनुमानगढ़ में भी आने वाले दिनों में मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। श्रीगंगानगर में आठ जनवरी को घना कोहरा रह सकता है।

Join Whatsapp 26