राजस्थान में इस सप्ताह से बदलेगा मौसम, बीकानेर में भी बढ़ने लगी सर्दी

राजस्थान में इस सप्ताह से बदलेगा मौसम, बीकानेर में भी बढ़ने लगी सर्दी

राजस्थान में इस सप्ताह से बदलेगा मौसम, बीकानेर में भी बढ़ने लगी सर्दी

बीकानेर। प्रदेश में पश्विमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तरी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में ही नहीं, दिन भी में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश में मंंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का दर्ज किया गया। माउंट आबू दोे डिग्री पर आ गया। खेतों में फसलों के पत्तों, खुले मैदानों, उद्यानों में खिले फूलों, घास पर रात को पड़ी ओंस सवेरे बर्फ में तब्दील हो गई। यह प्रदेश में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा फतेहपुर में 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर में भी न्यूनतम पारा 12. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में नौ जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास अब हरियाणा पर स्थित है। वहीं दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जबकि 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसा होने पर सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |