
बीकानेर : सुबह उठे तो नहीं दिखी…, नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज




– हैड कांस्टेबल तनेराव सिंह भाटी ने दी जानकारी
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोर बेखौफ हो चुके हैं, लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है। चोरी क बढ़ती वारदातों से आमजन खौफजता है। लोगों को हमेशा चोरी का डर सताता है। गुरुवार रात्रि को नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित वैध मघाराम कॉलोनी में कैम्पर गाड़ी चोरी हो गई। परिवादी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाने के एच.एम. तनेराव सिंह भाटी से मिली जानकारी के अनुसार गणेशराम डूडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात्रि को अज्ञात चोर उसकी कैम्पर गाड़ी नं. आरजे 07 जीबी 4987 को ले गया। सुबह जब देखा तो उसकी कैम्पर गाड़ी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



