
बीकानेर- गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार बदल लेता था ठिकाना, अब आया पकड़ में





खुलासा न्यूज, बीकानेर। पिछले 7 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को जेएनवीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चैक अनादरण के 4 प्रकरणों में आरोपी के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी के वारंट जारी थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने भी बदले।
मिली जानकारी के अनुसार स्थाई वारंअी देवेश झालानी पुत्र आलोक झालानी निवासी 4 डी 50,51 जेएनवीसी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कल न्यायालय में आरोपी को पेश किया जाएगा।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |