
बीकानेर उपमहापौर चुनाव : जिलाध्यक्ष के समर्पण को मिल सकता है इनाम, अर्जुन कैंप कर सकता है ये फैसला





-बुधवार को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव
खुलासा न्यूज, बीकानेर। नगर निगम उपमहापौर का चुनाव बुधवार को होगा। उपमहापौर के लिए भाजपा जुटी हुई है। उपमहापौर की रेस में अब अरविन्द किशोर का नाम चर्चा में आया है। बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य की चाहत है। सम्भवतया जिलाध्यक्ष के समर्पण को इनाम मिल सकता है। यह फैसला अर्जुन मेघवाल कैप कर सकता है।
मतदान के बाद की जाएगी मतगणना
बुधवार को 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण सुबह 11 बजे तक होगा तथा नामांकन पत्रों की समीक्षा 11.30 बजे से की जाएगी। नाम वापस अपराहन 2.00 बजे तक लिए जा सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीना ने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 2.30 बजे से लेकर 5 तक सम्पन्न होगी। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |