
बीकानेर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक चोटिल




बीकानेर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक चोटिल
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में नोखा बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन जनें घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाईपास पर युवकों की बाइक को टक्कर माद दी। जिससे बाइक पर सवार तीन नवयुवक घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग ये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीन नवयुवकों का उपचार किया जा रहा है।




