बीकानेर से खबर- दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

बीकानेर से खबर- दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज के लिए मारपीट करने और देवरों द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने नोखा पुलिस थाने मे अपने देवरों और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थिया के ससुराल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसे शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर तंग परेशान करते थें। इसी दौरान आरोपियों ने उसे कई मर्तबा तंग परेशान किया और स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके देवर शादी के बाद से ही उस पर गलत नजर रखते थें और इसी दौरान 2 देवरों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए बलात्कार किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |