[t4b-ticker]

बीकानेर : महिला को जबरन ले गए, प्राईवेट पार्ट को छुआ, जगह-जगह दांतों से काटा, जांच में जुटी पुलिस

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जिले में बालिकाओं व महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडऩ के मामले कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला नोखा थाना क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म करने का किया गया। पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि 29 नवंबर की शाम करीब सवा सात बजे के आसपास अणखीसर निवासी परमाराम व खेमाराम उसके घर में जबरन घुस आये और उसे जबरन परमाराम के घर ले गए। जहां बदनियती पूर्वक उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाकर छेड़छाड़ कर स्त्री लज्जा भंग की और दांतों से जगह-जगह काट लिया। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp