Gold Silver

लो फिर बदल गया बीकानेर से जाने वाली फ्लाइट का समय, लेकिन आमजन को कैसे मिलेगा फायदा

लो फिर बदल गया बीकानेर से जाने वाली फ्लाइट का समय, लेकिन आमजन को कैसे मिलेगा फायदा

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली और जयपुर जाने वाली फ्लाइट का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। जानकारों की माने तो बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की मांग पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। पहले दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट सुबह 8:25 पर रवाना होती थी लेकिन अब 11:15 पर यह फ्लाइट बीकानेर पहुंचेगी। वही बीकानेर से 10:05 पर रवाना होने वाली फ्लाइट अब 11:35 पर उड़ान भरेगी। ऐसे में इस समय परिवर्तन से आमजन को कैसे फायदा मिलेगा। क्योंकि पहले सुबह रवाना होकर 12 बजे से पहले दिल्ली का सफर तय हो जाता था। आमजन को इससे सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई थी। क्योंकि सही समय पर पहुंचने से आगे जरुरी काम हो सकते थे। लेकिन समय में बदलाव करने का निर्णय ले लिया गया है। 30 मार्च से यह समय बदल जाएगा। आने वाले समय में वंदे भारत जैसी ट्रेन भी बीकानेर से संचालित होगी। ऐसे में फ्लाइट का समय बदलने का निर्णय कैसे सही होगा। इसके अलावा बीकानेर से जयपुर जाने वाली फ्लाइट भी अब रात को 9 बजाकर 10 मिनट बीकानेर से उड़ान भरेगी और 10:40 पर यात्री जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अगर किसी को आगे ट्रेन से भी सफर करना होगा तो इतनी रात को ट्रेन कैसे मिलेगी। कनेक्टिंग फ्लाइटों का समय भी दिन या शाम का होता है। जब सब कुछ सही चल रहा था तो इस तरह से समय के बदलाव की क्या जरूरत थी। इससे केवल कुछ लोगों का ही भला होना है आमजन का नहीं।

अब ये रहेगा समय
नाल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दिल्ली और जयपुर की फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। समर शेड्यूल के तहत 30 मार्च से इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट सुबह 10:05 बजे के बजाय 11:35 बजे उड़ान भरेगी। वहीं, जयपुर के लिए एलाइंस एयर की फ्लाइट अब दिन में नहीं, बल्कि रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की मांग पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E7443 के समय में बदलाव किया गया है। 29 मार्च तक यह फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन 30 मार्च से यह 11:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट संख्या 6E7442 भी अपने पुराने समय 8:25 बजे की बजाय सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी और 11:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

एलाइंस एयर ने भी किया समय में बदलाव
बीकानेर-जयपुर फ्लाइट अब रात में उपलब्ध एलाइंस एयर की जयपुर फ्लाइट का समय भी बदल दिया गया है। अब यह दिन की बजाय रात 9:10 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और 10:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 91833 बीकानेर से जयपुर सोमवार और शुक्रवार को रात 9:10 बजे रवाना होगी। जयपुर से यह फ्लाइट रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट शाम 6:10 बजे रवाना होगी, जो जयपुर होते हुए रात 8:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

Join Whatsapp 26