
बीकानेर/ दोस्त की हत्या करने वाला हत्यारा 5 दिन पुलिस रिमांड पर, यह है दोस्त के मर्डर की कहानी






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के धोरों में अर्जुन भांभू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नंदकिशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। नंदकिशोर को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है।
यह है दोस्त के मर्डर की कहानी
दरअसल अर्जुन और नन्दकिशोर सुथार मित्र थे। दोनों नोखा में साथ रहते थे। किसी काम से नंदकिशोर ने अर्जुन से पैंतीस हजार रुपए उधार लिए थे। इन रुपयों पर अर्जुन लगातार नन्दकिशोर से ब्याज वसूल रहा था। नन्दकिशोर का दावा है कि उसने पैंतीस हजार रुपए उधार लिए थे लेकिन पचास हजार रुपए चुका दिए थे। इसके बाद भी लगातार ब्याज की मांग होती रही। इस पर अर्जुन की हत्या करने का प्लान बनाया। तय योजना के तहत वो मोटर साइकिल पर अर्जुन को लेकर चरकड़ा के पास एक खेत में गया। जहां सरिये से अर्जुन की हत्या कर शव एक गड्ढे में डाल दिया। उम्मीद थी कि यहां उसे कोई नहीं देखेगा। शव अंदर ही अंदर गल जायेगा। एक चरवाहे ने वहां से गुजरते हुए बदबूं आने पर खींप हटाकर देखा कि युवक का शव पड़ा है।
टीवी सीरियल से सीखा
पुलिस को दिए बयान में नन्दकिशोर ने कहा कि उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में कई बार देखा कि हत्या करने वाला का अंत तक ही पता नहीं चलता। मुझे से अर्जुन ने रुपए लेने के नाम पर कई बार गाली गलौच किया। मेरी बेइज्जती की। इस पर उसे मारने का प्लान बना लिया था। 26 अगस्त को ही वो अर्जुन को खेतों में घूमने के लिए बुला लिया था। वो अपनी मोटर साइकिल पर गांधी चौक आया। जहां से साथ में रवाना हुए। खेत में ले जाकर उसे सरिये से मार दिया।
शव लेने से किया इनकार
इससे पहले मंगलवार सुबह अर्जुन के पिता ने मोर्चरी से शव लेने से इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि तय योजना के तहत उसके बेटे को मारा गया है। देर शाम पुलिस ने नन्दकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


