बीकानेर : पहले किया ऐसा काम फिर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो - Khulasa Online बीकानेर : पहले किया ऐसा काम फिर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो - Khulasa Online

बीकानेर : पहले किया ऐसा काम फिर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

– जब मीडिया के सामने हाथ जोड़कर रोने लगे नोखा सीओ महमूद खान
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्राधिकारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद मीडिया कवरेज के लिए मौके पर पहुंची तो नोखा सीओ महमूद खान हाथ जोड़कर रोने लगे और विनती करने लगे कि वीडियो मत बनाइए प्लीज।
आरोप है कि यह अधिकारी दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रिश्वत ले रहा था। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस उपाधीक्षक महमूद खान ने दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए परिवादी से दो लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी उपाधीक्षक ने 50 हजार रुपए रिश्वत सत्यापन के दौरान ली थी। आरोपी को शुक्रवार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26