Gold Silver

कोटा में बीकानेर के स्टूडेंट पर चाकू से वार किया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

खुलासा न्यूज, कोटा/बीकानेर। कोटा में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ बदमाश बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसी ही घटना कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सामने आई है। बुधवार सुबह अज्ञात बदमाश छावनी फ्लाई ओवर के नीचे खड़े स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। कोचिंग स्टूडेंट के हाथ व कोहनी में चोट लगी। चाकू से हमला करने की घटना सामने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीडि़त स्टूडेंट ने थाने में शिकायत दी। वहीं, गुरुवार सुबह इस घटना का वीडियो सामने आया। जानकारी अनुसार, कोचिंग स्टूडेंट अशोक (18) बीकानेर जिले के लाखनसर का रहने वाला है। पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। बुधवार सुबह पौने छह बजे के आसपास अपने हॉस्टल से साइकिल लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। छावनी फ्लाई ओवर के नीचे खड़ा हुआ था। इसी दौरान पहले एक बदमाश आकर उससे बातचीत करने लगा। फिर एक बाइक पर दो बदमाश आ गए। बताया जा रहा है बदमाशों ने गाली निकालने का आरोप लगाते हुए अशोक से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाश ने चाकू निकालकर अशोक पर हमला किया।अशोक ने खुद का बचाव किया। साइकिल से उतरकर दूर भागा। अशोक के हाथ व कोहनी में चाकू लग गया। जिसके बाद वह वहीं पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आए और हॉस्पिटल लेकर गई। गुमानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। हमला करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Whatsapp 26