
बीकानेर/ स्व. महेन्द्र की पुण्यतिथि पर 98 यूनिट रक्तदान






खुलासा न्यूज, बीकानेर। स्व. महेन्द्र व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा हरि हेरीटेज में की गयी। आज प्रथम पुण्यतिथि पर महेन्द्र कुमार मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा यह शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ रक्तदान करते हुए मनुष्य के जीवन में अमूल्य रक्त की उपयोगिता बतायी। इस सम्बंध में अमित व्यास ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह रक्तदान किया गया। जिसमें 98 लोगों ने रक्तदान किया। सर्वप्रथम पुष्पाजंलि के साथ रक्तदान शुरू किया गया। पुष्पाजंलि देने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कल्ला,रूपा महाराज सहित अनेकानेक लोग मौजूद रहें। सभी ने महेन्द्र के साथ बिताएं अपने जीवन के उन समय को याद करते हुए भावुक हो गए। रक्तदान के दौरान युवा शक्ति ने रक्तदान किया। अमित व्यास ने रक्तदान में सहयोग करने वाले और पीबीएम की ब्लड बैंक की टीम का आभार जताया और रक्तदान को जीवन का अमूल्य दान बताया। इस दौरान महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष द्रोपती कोली,सुमन सोंलकी,मुमताज शेख,यशपाल गहलोत,कमल कल्ला,रूपा महाराज,पार्षद मनोज किराडू,अरूण व्यास,मुकेश सारस्वत,रामदयाल गोदारा,प्रकाश व्यास,लक्की व्यास,तनुज सारस्वत,अभिषेक,जीतेन्द्र भादाणी सहित अनेक लोग मौजूद रहें।


