
बीकानेर : 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी, 30 अगस्त से होगी शुरुआत





बीकानेर : 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी, 30 अगस्त से होगी शुरुआत
खुलासा न्यूज़। 69 वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का खेल कलेंडर आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा,खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित के साथ किया गया।
इस अवसर पर क्रिकेट कोच मनोज व्यास, नारायण दास पणया, योग के राजेंद्र व्यास,सुरेन्द्र हर्ष, तीरंदावी के आनंद स्वामी, जिम्नास्टिक के शिवराजसिंह शेखावत,टेनिस के मोहमद नईम,वॉलीबॉल के धूमल भाटी सहित बड़ी संख्या में कोच, शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।
बोड़ा ने बताया कि चार समूह में होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत 30 अगस्त से होगी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा और रामकुमार पुरोहित ,रामेंद्र हर्ष खेल प्रभारी द्वारा विभिन्न आयोजन स्थलों का मीटिंग कर पूर्व में निर्धारण कर दिया गया हे।
पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक व्यास ने बोड़ा और पूरी टीम को बधाई देते हुए इस वर्ष भी राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाए देते हुए हर स्तर पर पूरा सहयोग की घोषणा की।
प्रथम समूह में कुल 11 विभिन्न खेलो की प्रतियोगता होगी जबकि दूसरे समूह में 10 तीसरे में 11 तथा अंतिम चौथे समूह में केवल एक एथलेटिक्स का आयोजन होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशन दान चारण और शारीरिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने विधायक जेठानंद व्यास का आभार व्यक्त किया।

