
बीकानेर- एसपी ने पेट्रोल पंप लूट का किया पर्दाफाश







खुलासा न्यूज, बीकानेर संभाग। संभाग के श्रीगंगानगर एसपी राजन दुष्यंत ने पेट्रोल पंप लूट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। श्रीकरणपुर सीओ सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी है।
बता दें कि घमुड़वाली थाना के 3 केके में लूट हुई थी। बंदूक के दम पर 3 बदमाशों ने 1 लाख 35 हजार रूपए लूटे थे।


