[t4b-ticker]

बीकानेर : रिश्तों में कालिख, पत्नी से पति करता रहा अप्राकृतिक मैथुन, थाने में बताई आपबीती

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। एक विवाहिता ने अपने ही पति पर अप्राकृतिक मैथुन का आरोप लगाया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी पति सहित कईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। उसके घर वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताडि़त करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन भी किया। पीडि़ता का आरोप है कि तपेश कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन कर रहा है। साथ्ज्ञ ही आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक मनोज माचरा कर रहे है।

Join Whatsapp