बीकानेर शर्मसार : पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म फिर दी धमकी, थाने में पीडि़ता ने बताई आपबीती

बीकानेर शर्मसार : पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म फिर दी धमकी, थाने में पीडि़ता ने बताई आपबीती

खुलासा न्यूज, बीकानेर। शरीर के प्रति सबसे घृणित अपराध दुष्कर्म है। जिले में लगातार ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आयाहै। लूनकरणसर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया।
इस आशय को लेकर पीडि़ता ने लूनकरणसर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी पिता झुंझुनू का रहने वाला बताया जा रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने पीहर रहने लगी। इस दरम्यान उसके पिता ने नाजायज संबंध बनाते हुए उसके साथ कई दफा बलात्कार किया। कुछ समय पहले बीकानेर निवासी एक व्यक्ति के साथ दूसरा विवाह कर लिया और अपना दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करने लगी। यहां किराये के मकान में रह रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि दो दिन पहले उसका पिता यहां किराये के मकान में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच उप निरीक्षक सुमन परिहार कर रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |