
बीकानेर: रामदेवरा पद यात्रियों की सेवा करते सेवादार की मौत





बीकानेर: रामदेवरा पद यात्रियों की सेवा करते सेवादार की मौत
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से 111 किलोमीटर दूर पद यात्रियों की सेवा में जुटे फ्रेंड्स क्लब संस्था के सदस्य बजरंग लाल भाटी का बाबा रामदेव जी के पद यात्रियों की सेवा करते हुए हार्ट अटैक से निधन हो गया।
संस्था के अध्यक्ष नवरत्न दैया ने बताया कि बजरंग भाटी पिछले 5 दिनों से पद यात्रियों की सेवा में दिन-रात लगे हुए थे। बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के दौरान देर रात अचानक उन्हें हृदय गति रुकने का दौरा पड़ा। अस्पताल भेजते समय रास्ते में उनका निधन हो गया।
संस्था के कोषाध्यक जयकिशन सोनी ने बताया कि बजरंग भाटी अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जो पद यात्रियों को अपने शब्दों से प्रोत्साहित करते थे। उनका अकाल निधन संस्था और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
भाटी के निधन पर अनेक पद यात्री, सोशल एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार और संस्था के सदस्य गहरा शोक व्यक्त कर चुके हैं, जिनमें श्रवण कुकरा, मोहित सोनी, दीपक दैया, चांद रतन टाक, सुरेन्द्र चौधरी, श्याम गहलोत, लकी गहलोत, सूरज दैया, सीताराम लखेसर, राम सोनी, रामदेव उपाध्याय, देवेंद्र दैया आदि शामिल हैं।

