बीकानेर / रेसला प्रत्येक जिले में एक विद्यालय गोद लेकर करेगा विकास

बीकानेर / रेसला प्रत्येक जिले में एक विद्यालय गोद लेकर करेगा विकास

रेसला की वर्च्यूअल मिटिंग सम्पन्न,5 सूत्रीय संकल्प प्रस्ताव पारित*:-

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  आज रेसला प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिहाग के आह्वान पर संगठन की जूम पर ऑनलाईन वर्च्यूअल मिटिंग आयोजित हुई जिसमें समस्त जिलाध्यक्ष , जिला मंत्री , मंडल अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मिटिंग का संचालन मुख्य महामंत्री सुमेर खटाना एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर द्वारा किया गया।
हाल ही में शिक्षा विभाग में 48 बर्षो के बाद सेवा नियमों में आधारभूत संशोधन किये गए है,उनके संबंध में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शंका समाधान किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष द्वारा समस्त जिलों को आश्वस्त किया गया कि नये नियमों के अनुसार प्रधानाचार्य डीपीसी 2021-22 तक इसी माह सम्पन्न करवा ली जायेगी। आज 2020-21 की डीपीसी सम्पन्न हो चुकी है , जिसमें प्रधानाचार्य बन चुके व्याख्याता साथीओं को संगठन की तरफ बधाई प्रेषित की गई।
आज की मिटिंग में महासमिति की सर्व सम्मति से 5 सूत्रीय संकल्प प्रस्ताव पर सहमति बनी , जिसके अनुसार ,

1 रेसला जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा ने बताया कि अपने सामाजिक सरोकार की भावना के अनुरूप एवं निदेशक महोदय के आह्वान पर रेसला संगठन द्वारा प्रत्येक जिले एक – एक सरकारी विद्यालय को गोद लेकर उसके भौतिक व शैक्षणिक उन्नयन के लिए प्रयास किया जायेगा। गोद उन विधालयों को लिया जाएगा जहाँ अभी सुविधाएँ विकसित नहीं हैं, व्याख्याता वर्ग द्वारा निदेशक महोदय की सकारात्मक सोच ओर संगठनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की भावना के अनुसार किया जाएगा।

2 आज मिटिंग में नवीन नियम संशोधन की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया*
3 प्रदेश के समस्त व्याख्याता ट्वीटर के माध्यम से एक निश्चित दिन राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगें।*
4 नवीन सत्र की सदस्यता के लिए जोर शोर से सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा।

5. संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री महोदय के अभिनंदन के लिए प्रदेश स्तरीय स्वागत समारोह का आयोजन किया जायेगा ,जिसमें मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी शिरकत करेगें और उनके स्वागत के लिए प्रदेश भर के व्याख्याता अपनी उपस्थिति देगें।

समारोह के अगले दिन नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।
साथ ही यह तय किया गया कि व्याख्याता वर्ग की अन्य मांगो पर एक एक काम कर उनका समाधान करवाया जायेगा, एवं राज्य के शैक्षणिक उन्नयन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाता रहेगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |