
बीकानेर: महिला को बीमारी के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज





बीकानेर: महिला को बीमारी के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
लूणकरणसर | पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक भवन निर्माण का मिस्त्री है। पिछले दस दिनों वे वह उसके साथ ही बाइक पर मजदूरी के लिए जाती थी। 23 फरवरी की रात 10 बजे आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब है और उसे घर बुलाया। वह आरोपी के घर गई तो उसके अपने कमरे का गेट बंद कर लिया। मुहं पर हाथ रखकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



