
बीकानेर : नशे की गोलिया देकर किया बलात्कार फिर अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, अब आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे






– नयाशहर पुलिस की कार्यवाही
– थाने के एच.एम. तनेराव सिंह भाटी ने दी जानकारी
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नशे की गोलियां देकर बलात्कार करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नयाशहर पुलिस ने आरोपी युधिष्टर पुत्र बीरबलराम जाट निवासी खरजानी बास जसरासर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाने के एच.एम. तनेराव सिंह भाटी से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को महिला ने युधिष्ट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस मामले का अनुसंधान थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद द्वारा किया गया।

