10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीकानेर प्रदेश में 19वें स्थान पर, सरकारी स्कूल के छात्र गोविंद के 600 में से 590 मार्क्स

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीकानेर प्रदेश में 19वें स्थान पर, सरकारी स्कूल के छात्र गोविंद के 600 में से 590 मार्क्स

खुलासा न्यूज, बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। बीकानेर का परिणाम एक बार फिर कोई खास नहीं रहा। राज्यभर में 19वें नंबर पर बीकानेर में भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतर परिणाम दिया है। बीकानेर की 90.95 परसेंट लड़कियां पास हो गई है, जबकि लड़के थोड़ा पीछे रहे गए। लड़कों का परिणाम 89.01 परसेंट रहा। अब तक सामने आए परिणाम के मुताबिक बीकानेर के गोविन्द सोलंकी के छह सौ में से 590 मार्क्स है। महज दस नंबर कटे हैं। वो कालू के सरकारी स्कूल का स्टूडेंट है। बीकानेर के गृह विज्ञान बाल माध्यमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी की छात्रा नव्या सांखला ने 98.17 परसेंट मार्क्स लिए हैं। नव्या के मेथ्स और साइंस में जहां सौ-सौ मार्क्स है, वहीं अंग्रेजी में 99 मार्क्स है। बज्जू के विकास कुमावत के 97.50 परसेंट मार्क्स है। इसी तरह निकिता सिंधी के 96.67 परसेंट मार्क्स है, जबकि आलोक चौपड़ा के 95.65 परसेंट मार्क्स हैं। बोर्ड की ओर से इस बार भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है, इसलिए जिले में किसी को फिलहाल टॉपर नहीं कहा जा सकता। रिजल्ट में बीकानेर के 40 हजार 578 स्टूडेंट्स बैठे थे, जिसमें 21 हजार 512 लड़के फर्स्ट डिविजन आए। 18 हजार 197 लड़कियां फर्स्ट डिविजन आई है। 8 हजार 257 लड़के और 8 हजार 380 लड़कियां सेकंड डिविजन आई है। थर्ड डिविजन में लड़के आगे रहे। जिले में तीन हजार 191 लड़के और 1882 लड़कियां थर्ड डिविजन आई है। बीकानेर का कुल रिजल्ट 89.90 परसेंट रहा है। सिर्फ एक लड़का ही किसी तरह की डिविजन नहीं लाया है, बल्कि सिर्फ पास हुआ है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |