बीकानेर/ बारिश से बिगड़े हालात, मकान की छत गिरी, महिला और दो किशोर दबे

बीकानेर/ बारिश से बिगड़े हालात, मकान की छत गिरी, महिला और दो किशोर दबे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश में चार दिन मानसून एक्टिव है। झमाझम बारिश हो रही है। कहीं जगहों पर तेज बारिश से हालात बिगडऩे की समाचार मिले है। बीकानेर संभाग की बात की जाए तो हनुमानगढ़ के जंक्शन थाना क्षेत्र में तेज बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई।
जहां पर भ_ा कॉलोनी में शनिवार सुबह तेज बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय घर पर मौजूद एक महिला व दो किशोर के चोटे आई है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। जंक्शन की भ_ा कॉलोनी में एलआईसी बिल्डिंग के पीछे रामवीर का मकान है। इसकी घर की छत कच्ची थी। शनिवार सुबह आई तेज बारिश के दौरान एकाएक ही नीचे आ गिरी। छत गिरने के समय रामवीर की पत्नी कविता (36) और दो बेटे अमित (18) व हेमल (15) घर पर ही थे। इस घटना में कविता के सिर पर चोट आई, जबकि छोटे लड़के हेमल के हाथ में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद आस-पड़ौस के लोगों ने तीनों जनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हेमल को इलाज के लिए टाउन स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |