बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन चलने को लेकर आई यह खबर, इस महीने से चलने की संभावना

बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन चलने को लेकर आई यह खबर, इस महीने से चलने की संभावना

बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन चलने को लेकर आई यह खबर, इस महीने से चलने की संभावना

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के लिए अब ट्रेनों की कमी नहीं है। तीन ट्रेनें सीधे दिल्ली जाती है। अवध-आसाम भी दिल्ली होकर ही जाती है। नवंबर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन भी चलने की संभावना है। वंदे भारत का शिड्यूल कुछ ऐसा रहेगा कि बीकानेर से कोई सुबह जाकर रात तक बीकानेर लौटा जा सकता है। इस विषय में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच बातचीत हुई है।

इसके आधार पर माना जा रहा कि वंदे भारत नवंबर में सेकंड स्लॉट में चलनी शुरू हेागी। ये ट्रेन नियमित होगी। बीकानेर से सुबह पांच से सात बजे के बीच रवाना होने की संभावना है।बीकानेर से दिल्ली का सफर करीब 4 घंटे का होगा। ये ट्रेन 11 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। शाम को फिर पांच बजे के आसपास दिल्ली से रवाना होगी जो बीकानेर रात 10 बजे तक आ जाएगी। अक्टूबर तक ट्रेन का शिडयूल, किराया, कोच और स्टेशनों का ठहराव आदि स्पष्ट हो जाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |