Gold Silver

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सजा बीकानेर, शहर में दीपावली जैसा माहौल, लोगों ने घरों पर की लाइटिंग व दीपमाला, मंदिरों में रौनक, चारों तरफ हो रहे श्रीराम के कीर्तन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बीकानेर में दीवाली जैसा माहौल है। शहर के सबसे ऐतिहासिक कोटगेट को खास तौर पर सजाया गया है, वहीं परकोटे के अधिकांश गेट पर भी सजावट हुई है। शहर के चित्रकारों ने मंदिरों में भगवान राम का दरबार ही सजा दिया है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पुष्करणा स्टेडियम तक पथ संचलन किया। आम लोगों ने भी अपने घरों पर खास सजावट की है। मंदिरों में सुबह से रामधुन हो रही है। मंदिरों में दीपामाला व लाईटिंग से खास सजावट की गई है, जिससे रौनक नजर आ रही है। वहीं, शाम होते लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपमाल व लाइटिंग से शहर को रोशन कर दिया। मानो जैसे दीवाली हो। लोग पटाखे फोड़ कर उत्सव का आनंद ले रहे है। मंदिरों में सुबह से लगातार भगवान राम के कीर्तन हो रहे है। बड़ी संख्या में राम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे है। घरों में दीवाली की तरह विशेष पकवान बनाये गए है। जिनको पहले भगवान को भोग लगाया गया।

 

शहर के बाजार लाइटिंग से हुए रोशन

बीकानेर नगर निगम ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थानों पर सजावट का निर्णय किया। इसी के तहत कोटगेट को सजाया गया। रविवार रात ही कोटगेट सजधज कर तैयार हो गया था। दीपावली की तरह कोटगेट को सजाया गया है। कोटगेट से केईएम रोड और दाऊजी मंदिर तक जगह-जगह लोगों ने अपने स्तर पर भी सजावट की है। इसके अलावा गोकुल सर्किल को भगवा रंग से सराबोर कर दिया गया है। पुष्करणा स्टेडियम के आसपास सड़कों पर भी रंगोली सजाई गई। विश्वकर्मा गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर में चित्रकारी की गई। इस दौरान भगवान श्रीराम के साथ ही हनुमानजी के चित्र उकेरे गए। वहीं, बजरंग धोरे पर दिनभर आयोजन हो रहे हैं। मंदिर के संचालक पंडित आशीष दाधीच ने बताया कि भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन हो रहा है। इसके बाद शाम को हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। दिनभर रामधुन चली। मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है। इस मंदिर में हनुमानजी की मुख्य प्रतिमा के साथ ही राम दरबार भी आकर्षण का केंद्र है। गजनेर रोड पर जवाहर पार्क के पास स्थित राम मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे है। दौरान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ हो रहे हैं। मंदिर को मुख्यद्वार से अंदर तक सजाया गया है। मंदिर में सुबह से दर्शन करने वालों की भीड़ लगी हुई है।

Join Whatsapp 26