बीकानेर पुलिस की एक साल की मेहनत आखिर रंग लाई, 50 हजार के इनामी दो भाईयो को पकड़ा

बीकानेर पुलिस की एक साल की मेहनत आखिर रंग लाई, 50 हजार के इनामी दो भाईयो को पकड़ा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की एक साल की मेहनत आखिर रंग लाई है, जहां पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनामी दो भाईयों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार जयपुर के एक होटल में छिपे होने की सूचना डीएसटी बीकानेर को मिली। जिस पर जयपुर टीम पहुंची और होटल को घेर कर रेड की। आरोपियों ने रूम का गेट नहीं खोला और खिड़कियों से निकल कर गली में कुद कर भाग गए, जयपुर पुलिस व डीएसटी बीकानेर ने चार घंटे तक कड़ी मेहनत करके दोनों को ढूंढा और दस्तयाब किया।

पुलिस टीम ने भी सुबह पांच बजे से संदिग्ध होटल पर अलग-अलग हुलिया व अलग-अलग स्टाल व काम करते सम्पूर्ण रेकी की ओर फिर रेड की। 25-25 हजार के इनामी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को जयपुर पुलिस की मदद से डीएसटी ने दबोचा (नसे का सौदागर महेंद्र बिश्नोई कुल तीन गंभीर प्रकरणों में था वांछित) पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में 11 महीने पहले बीछवाल में हुई शाहरुख हत्याकांड में शातिर ईनामी अपराधी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को डीएसटी बीकानेर ने आरोपी को आज दस्तयाब कर लिया। 11 महीने से फरार दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश ,दिल्ली, बिहार सहित राजस्थान के कई शहर में फरारी काटी। महेंद्र ओर मनरूप पर बीकानेर के अलग अलग पुलिस थानों में 16 गंभीर प्रकरण दर्ज व मनरूप बिश्नोई पर पांच मुकदमे दर्ज है।

डीएसटी की टीम लगातार 11 महीने से कर रही थी पकडऩे के प्रयास। कई बार होना पड़ा निराश। हजारों किलोमीटर तक पीछा करती रही, 11 महीनों में आज मिली सफलता। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने अपना हुलिया बदला, वो परिचय भी नकली नाम मोहमद गोरी व प्रकाश गोदारा का देते थे। संपूर्ण कार्रवाई एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़, सीओई गोविंद सिंह चारण, डीएसटी के एएसआई दीपक यादव, राम व सूर्या प्रकाश तथा जयपुर आयुक्तालय के नवीन राणा, शिवराज कांस्टेबल की भूमिका रही।

Join Whatsapp 26