
बीकानेर से खबर- पुलिस ने दी दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार, हजारों रूपए जब्त






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जसरासर थाना पुलिस ने आज चार जुआरियों को दबोच लिया। थाने के सतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बादनू गांव के सार्वजनिक स्थान पर चार व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश दी। रामकुमार, सोहनलाल, मुन्नीराम व रामलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 24320 रुपए बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही एएसआई रामावतार मय टीम द्वारा की गई।


