
बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने फैके पर दी दबिश, मचा हडक़ंप




बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने फैके पर दी दबिश, मचा हडक़ंप
बीकानेर। शहर की जेएनवीसी थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में कैफे पर दबिश देकर मौके से सामान जब्त किया है। पुलिस ने सेक्टर नंबर तीन में गुरूद्धारा रोड़ पर संचालित कूल क्राउड केफे पर दबिश दी है। जानकारी के अनुसार यहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने मौके से 10 हुक्का, 14 तंबाकू फ्लेवर, 3 डिब्बे अलग-अलग फ्लेवर के, 10 हुक्के पाइप सहित सामान जब्त किया है। पुलिस ने संचालक वंस शर्मा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में रोहित चोधरी के साथ कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव, राजाराम भी शामिल रहें।



