बीकानेर : थानाधिकारियों पर गिरी गाज , नयाशहर व गंगाशहर थानाधिकारी को हटाया, गंगाशहर, जेएनवीसी लाइन हाजिर - Khulasa Online बीकानेर : थानाधिकारियों पर गिरी गाज , नयाशहर व गंगाशहर थानाधिकारी को हटाया, गंगाशहर, जेएनवीसी लाइन हाजिर - Khulasa Online

बीकानेर : थानाधिकारियों पर गिरी गाज , नयाशहर व गंगाशहर थानाधिकारी को हटाया, गंगाशहर, जेएनवीसी लाइन हाजिर

नयाशहर और गंगाशहर थानाधिकारी बदले
रानी दान होंगे व्यास कॉलोनी थानाधिकारी
फूलचंद शर्मा नया शहर थानाधिकारी
महेन्द्र दत्त शर्मा होंगे गंगा शहर थानाधिकारी
नयाशहर, गंगाशहर ,व्यासकोलोनी थानाधिकारी को भेजा लाइन

बीकानेर।
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। पिछले तीन दिनों से फायरिंग हो रही है, गलियों में ठांय-ठांय हो रही है। शांत शहर की पहचान बना चुके बीकानेर में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों की गाज थानाधिकारियों पर गिरी है। नयाशहर व गंगाशहर के थानाधिकारी बदल दिये गए हैं। गंगाशहर व जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर भी किया गया है है। लंबे समय से बीकानेर आने की प्रतीक्षा में राणीदान को जयनारायण व्यास कॉलोनी में लगाया गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने इस आशय के आदेश जारी किए। आदेश में जेएनवीसी की कमान पुलिस निरीक्षक राणीदान को दी गई है। गंगाशहर थाना महेन्द्रदत्त शर्मा को दिया गया है। नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा होंगे। देशनोक थानाधिकारी अनोपसिंह, गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज एवं जेएनवीसी थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण को लाइन हाजिर किया है।”

खुलासा ने पहले ही दिए थे संकेत
फूलचंद शर्मा का हनुमानगढ़ से बीकानेर तबादला होने पर खुलासा न्यूज़ ने संकेत दिए थे कि शर्मा को नयाशहर थानाधिकारी बनाया जा सकता है। आज शर्मा को नयाशहर थाना क्षेत्र की कमान दी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26