बीकानेर पुलिस ने किया डॉक्टर को गिरफ्तार - Khulasa Online बीकानेर पुलिस ने किया डॉक्टर को गिरफ्तार - Khulasa Online

बीकानेर पुलिस ने किया डॉक्टर को गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज प्रताडऩा, मारपीट व सोशल मीडिया पर अश्लील गालियां निकालने के मामले में बीकानेर पुलिस ने झुंझनू के एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।मामले की जांच सीआई सुरेंद्र कुमार प्रजापत कर रहे हैं।
महिला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सुरेश रतनू की शादी बीकानेर हो रखी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारता पीटता था। यहां तक कि कई माह तक रोज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वाट्सअप पर अश्लील गालियां देता। सुरेंद्र कुमार से मिली जानकारी अनुसार आरोपी डॉक्टर पत्नी के पीहर वाले गांव के लोगों के नंबरों पर ये गंदी गंदी गालियां फॉरवर्ड कर देता था। यह सब वह दारू के नशे में करता।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26