बीकानेर- गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट शुरू

बीकानेर- गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट शुरू

बीकानेर। जिले में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। अब लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास भी करना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। सोमवार की देर रात्रि को नोखा के घण्टा घर के पास कुछ लोगों को अलाव तपते भी देखा गया। इस बीच सोमवार शाम को ठंडी हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बदला है। इससे अब अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जबकि लोगों को ठंड का एहसास होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |