
बीकानेर/ कबूतर को पिंजरे में डाला, पूरी जांच के बाद ही किया जाएगा आजाद






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के महाजन एरिया में सोमवार को एक कबूतर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इस कबूतर के एक पैर में छल्ला है। पंखों पर एक छाप लगी हुई है, जिस पर नंबर नजर आ रहे हैं। यह कबूतर दो दिन से एक ही खेत में आ रहा था।
कबूतर को पिंजरे में डाला
महाजन के पास ही फील्ड फायरिंग रेंज है। ऐसे में सुग्रीव ने इस कबूतर को पकड़कर लूणकरनसर पुलिस को सूचना दी। लूणकरनसर पुलिस ने इसे महाजन का एरिया बताते हुए महाजन पुलिस को बुलाया। कबूतर को अब एक पिंजरे में डालकर पुलिस अपने साथ ले गई। सेना को इस मामले की जानकारी दी जाएगी। पूरी जांच के बाद ही अब कबूतर को आजाद किया जाएगा।


