बीकानेर/ शोर-शराबा सुनकर दौड़े लोग, जाल लगाया फिर भी नहीं लग सका सुराग

बीकानेर/ शोर-शराबा सुनकर दौड़े लोग, जाल लगाया फिर भी नहीं लग सका सुराग

खुलासा न्यूज, बीकानेर संभाग। संगरिया के सादुल ब्रांच नहर में शुक्रवार दोपहर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। पुलिस गोताखारों की मदद से नहर में बच्चे की तलाश रही है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर-4 के रहने वाली कालूराम का 10 साल का बेटा रोहित शुक्रवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर के पास स्थित सादुल ब्रांच नहर पर गया था। नाथवाना पुल पर नहाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ नहर में उतर गया। दोस्तों को तैरना आता था, लेकिन रोहित तैरना नहीं जानता था। पानी की गहराई में जाने पर रोहित डूबने लगा।

दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में रोहित की तलाश शुरू की। नहर में जाल भी लगाया गया, लेकिन रोहित का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना का पता चलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। रोहित के पिता कालूराम मजदूरी करते है। उसकी एक बड़ी बहन व छोटा भाई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |