बीकानेर से खबर- दो पक्षों के लोग हो गए मरने-मारने पर उतारू, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

बीकानेर से खबर- दो पक्षों के लोग हो गए मरने-मारने पर उतारू, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में सिंचाई पानी के खाले को लेकर दो पक्षों में सोमवार को झगड़ा हो गया। इत्तला मिलते ही महाजन पुलिस चक 113 आरडी अरजनसर मौके पर पहुंची और दो पक्षों के लोगों से समझाइश की फिर भी न मानने पर दोनों पक्षों के आठ लोगों को 151 में गिरफ्तार किया।  जानकारी के अनुसार चक में सिंचाई पानी के लिए बने खाले के पटड़े को लेकर भूराराम सारण व एक अन्य पक्ष में विवाद हो गया। विवाद की सूचना महाजन सीआई ईश्वर सिंह को मिली तो उन्होंने हैड कांस्टेबल पूर्णसिंह को जाप्ते सहित मौके पर भेजा। हैड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। परन्तु दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही झगडऩे लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के 2-3 लोगों को चोट भी आई।

इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के भूराराम जाट, विनोद जाट, सुखदेवसिंह जटसिख, लिच्छिराम ब्राह्मण, रणवीर जाट, लेखराम जाट, साहबराम जाट, महेन्द्र सहित आठ लोगों को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |