
बीकानेर: हड़ताल पर रेजिडेंट, सीनियर डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी-ओटी







बीकानेर: हड़ताल पर रेजिडेंट, सीनियर डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी-ओटी
बीकानेर। मेडिकल कॉलेज के करीब 800 रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वे जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों को एपीओ करने का विरोध कर रहे हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सीनियर डॉक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को ओपीडी में आने वाले और वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने की जिम्मेदारी भी सीनियर डॉक्टरों के हवाले रहेगी। डॉक्टरों की कमी के बीच रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सीएमएचओ से डॉक्टरों का जाब्ता भेजने को कहा है। रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी विरोध स्वरूप सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। हालांकि दो घंटे किए गए कार्य बहिष्कार का मरीजों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। लेकिन शनिवार से हालात बिगड़ सकते हैं। शुक्रवार को पीबीएम में 6500 मरीज ओपीडी में आए।


