बीकानेर : कांग्रेस सेवादल का संगठनात्मक पुनर्गठन होगा

बीकानेर : कांग्रेस सेवादल का संगठनात्मक पुनर्गठन होगा

निष्ठावान, समर्पित और युवा कार्यकर्ताओं को सेवादल से जोड़ा जाएगा
सेवादल की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित, मुख्य संगठक के चयन के लिए हुआ मंथन

बीकानेर। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने सेवादल कार्यकारिणी के पुनर्गठन की कवायद तेज कर दी है। शहर मुख्य संगठक राजकुमार किराडू ने बताया कि  इसी सिलसिले में शनिवार को जनेश्वर भवन में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर, शहर व देहात, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के सेवादल कार्यककर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी प्रसाद मिश्रा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव मधु गुरुंग, संयुक्त सचिव प्रकाश भारतीय और शहर और देहात पर्यवेक्षक राजेश दाधीच व नरेन्द्र भाटी मौजूद रहे।
बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से रायशुमारी तथा सेवादल की भूमिका एवं दायित्व के बारे में मंथन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मिश्रा ने कहा कि निष्ठावान, समर्पित और युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सेवादल से जोड़ा जाएगा। सेवादल को निचले स्तर तक मजबूत करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शहर मुख्य संगठक के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। इसे शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।
राजकुमार किराड़ू ने कहा कि सेवादल, कांग्रेस की रीढ है। इसे वार्ड स्तर तक सुदृढ़ करना जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को सेवादल से जोड़ने तथा दायित्व दिए जाने की पैरवी की। किराड़ू ने कहा कि शहर मुख्य संगठक के चयन के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित मापदण्डों की पालना हो तथा योग्य कार्यकर्ता को इसकी कमान सौंपी जाए।
युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि आज प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने की जरूरत है। सेवादल के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर हर्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में सेवादल ने सदैव प्रभावी भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर राजेश दाधीच, श्याम गहलोत, देवानन्द चांवरिया, नरसिंह व्यास, आनंद सिंह सोढ़ा, एजाज पठान, नवीन बिश्नोई, लाल चंद गहलोत, सुरेन्द्र व्यास, राहुल व्यास, गौरव व्यास, प्रेमरतन जोशी सहित सेवादल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |