Gold Silver

बीकानेर सं./ पान-मसाला खाने से रोका तो पत्नी ने छोड़ा घर

बीकानेर सं./ महिला पुलिस थाने में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र ने शुक्रवार को पति-पत्नी के घरेलू विवाद का आपसी सुलह और राजीनामे से निपटारा किया है। पति ने पान-मसाला के लिए रुपए नहीं दिए तो पत्नी ने घर छोड़ दिया था। महिला ने वादा किया कि वह पान मसाला नहीं खायेगी और पति भी सख्ती नहीं करेगा। महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र प्रभारी सुप्यार चारण ने बताया कि चूरू के अग्रसेन नगर कॉलोनी की रजिया ने ढाई महीने पहले अपना ससुराल छोड़ दिया था। रजिया की करीब 15 साल पहले कड़वासर के आरिफ के साथ शादी हुई थी। रजिया अपने पीहर मोबाइल पर घंटों बात करती तो पति ने मोबाइल छीन लिया। रजिया को पान-मसाला खाने की भी आदत थी। जिस पर पति ने जब पान-मसाले के लिए रुपए देना बंद कर दिया। रजिया ढाई महीने पहले नाराज होकर अपने पीहर आ गई। तीन दिन पहले दोनों का विवाद महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र के सामने आया। काउंसलर ने दोनों की बात सुनकर राजीनामा करवाया।

Join Whatsapp 26