बीकानेर: आकार लेने लगा रावण का परिवार, इतने फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

बीकानेर: आकार लेने लगा रावण का परिवार, इतने फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

बीकानेर: आकार लेने लगा रावण का परिवार, इतने फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

बीकानेर। दशहरा उत्सव को लेकर शहर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को करणी सिंह स्टेडियम में 69वां दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा।  स्टेडियम में 85 फीट ऊंचा रावण और 80-80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही नयनाभिराम आतिशबाजी के आकर्षक नजारे भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। दशहरा उत्सव के दिन शहर में 21 झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां विभिन्न मार्गों से होकर करणी सिंह स्टेडियम पहुँचेगी और वहीं पुतलों का दहन होगा। कमेटी कार्यालय में 22 सितंबर को शाम 7 बजे झांकियों के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा।

 

करणी सिंह स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को तैयार करने का कार्य कारीगरों की टीम की ओर से दिन-रात किया जा रहा है। इस बार पुतलों के साथ सोने की लंका भी तैयार की जा रही है, जिसका दहन भी उत्सव में किया जाएगा शहर के अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव आयोजित होंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से, जबकि धरणीधर खेल मैदान पर धरणीधर दशहरा कमेटी व भीनासर मुरली मनोहर मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |