
सावन सोमवार : शिवालयों में चल रहा अभिषेक-पूजन का दौर





सावन सोमवार : शिवालयों में चल रहा अभिषेक-पूजन का दौर
बीकानेर. ‘हर हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘शिव शभू’ के जयकारों की गूंज, घंटियों की टंकार और झालर की झंकार के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। यह नजारा है शहर के शिवालयों का। सावन के सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक, पूजन और आरती का दौर चल रहा है।
इस दौरान शिव भक्तों ने अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए महादेव का जल, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, ईख रस, विजया आदि द्रव्यों से रूद्राभिषेक कर विविध सामग्री से पूजन कर रहे है। भगवान शिव का आक, धतूरा, पुष्प, भस्म आदि से भव्य श्रृंगार किया गया। पंडित अमित व्यास ने बताया कि रथखाना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा के बाद श्रृंगार किया गया है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |