Gold Silver

पैरोडी गीत काळीये किन्ने रो दिल, काळी किन्नी पर अटक्यो लॉन्च

पैरोडी गीत काळीये किन्ने रो दिल, काळी किन्नी पर अटक्यो लॉन्च

बीकानेर। अक्षय तृतीया के मद्देनजर तैयार पैरोडी गीत ’काळीये किन्ने रो दिल, काळी किन्नी पर अटक्यो’ गुरुवार को लॉन्च हुआ। संसोलाव महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार राजेंद्र जोशी, संस्कृतिकर्मी कन्हैया लाल रंगा और गिरधर व्यास ने इसे जारी किया। राजेंद्र जोशी ने कहा कि बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में पतंगबाजी की जाती है। यह गीत त्योहार के उत्साह को और बढ़ाएगा। कन्हैया लाल रंगा ने कहा कि ऐसे गीतों के माध्यम से उदीयमान कलाकारों को मंच मिलता है। जिससे उनकी कला में निखार आता है। गिरधर व्यास ने कहा कि बीकानेर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। गीत के निर्देशक और गायक लोकेश चूरा ने बताया कि गीत के बोल गीतकार हरि शंकर आचार्य ने लिखे हैं। इसका फिल्मांकन स्थानीय लोकेशंस पर किया गया है।

Join Whatsapp 26