
बीकानेर: विधायक और पार्षद के प्रयास लाए रंग, पढ़ें यह खबर





विधायक और पार्षद के प्रयास लाए रंग, पढ़ें यह खबर
बीकानेर। लालग्रह रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी के लिए भाजपा के श्याम सिंह हाड़ला, भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, महामंत्री विश्वजीत सिंह पंवार, धर्मपाल डूडी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश बापेउ ने Rsrdc की PD शिल्पा कच्छावा और जिला कलक्टर से मुलाकात की। श्याम सिंह हाड़ला ने बताया कि लालगढ़ रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी के लिए बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के पत्राचार और डिप्टी सीएम दीया कुमारी से वार्ता के पश्चात् विभागीय कार्य में तेजी आई। pwd के Acs की निष्क्रियता के कारण यह कार्य लेट हो रहा था। परन्तु डिप्टी सीएम ने Acs को हटा कर नए Acs की नियुक्ति कर प्रदेश के सभी कार्यों के साथ इस कार्य में भी तेजी आई। लालगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज के लिए करीब 36 करोड़ नया टैंडर किया गया है। यह कार्य श्रीगंगानगर के रमेश कुमार बंसल के आया है। परन्तु हाईकोर्ट में केस होने के कारण वर्क ऑर्डर नही दिया गया है। सर्वण कुमार/ Rsrdc , जिला प्रशासन के केस में कोई फैसला आने या समझौते पर कार्य शुरू किया जाएगा। जिला कलेक्टर के प्रयास भी सकारात्मक रहने के कारण न्यास ने Rsrdc और सर्वण कुमार के हाईकोर्ट में चल रहे मामले में अपनी भूमिका निभाई। मुआवजे के रूप में पहले 1करोड़ 18 लाख की राशी निर्धारित की। परन्तु राशी की अधिकता होने के कारण यह विवाद नही सुलझा, बाद में 49 लाख के एस्टीमेट पर न्यास ने आनंदम ग्रीन कालोनी में जिला कलेक्टर के प्रयास एक प्लाट देने का निर्णय लिया गया। जिसकी स्वीकृति जयपुर से आने के बाद और हाईकोर्ट से केस विड्रोल के पश्चात यह कार्य शुरू हो जाएगा। वर्षो से बीकानेर के नागरिकों को इस कार्य के शुरू नही होने से बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके लिए पार्षद लक्ष्मी कंवर हाड़ला ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधायक सिद्धि कुमारी, जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है।


