
बीकानेर: बीमारी से परेशान कांग्रेसी नेता ने फांसी लगा आत्महत्या की
















बीकानेर: बीमारी से परेशान कांग्रेसी नेता ने फांसी लगा आत्महत्या की
बीकानेर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और आढ़त व्यापारी ने शुक्रवार दोपहर को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे लंबी बीमारी और पिछले दिनों व्यापार में लगे घाटे के कारण मानसिक रूप से तनाव में थे। उनके आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही झझू मंडी और झझू में शोक की लहर दौड़ गई। 65 साल के महेंद्र कुमार सेठिया कस्बे के सेठिया मोहल्ले में ही रहते थे। एएसआई लखपत सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब महेंद्र सेठिया खाना खाकर कमरे में चले गए। कुछ देर बार घर की महिला पीछे बरामदे में कपड़े सुखाने गई। उसने महेंद्र कुमार को फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने तत्काल मोहल्ले के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |